Bharat Darshan
Bharat-Darshan :: World's First Hindi literary magazine on the net .
Loading
Loading
banner2
 
केदारनाथ सिंह | Kedarnath Singh Click To download this content    
 

केदारनाथ सिंह का जन्म चकिया (बलिया), उत्तर प्रदेश में ७ जुलाई १९३४ को हुआ।  आप एम. ए., पी-एच. डी (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) हैं।

 
कविता क्या है

 

कविता क्या है
हाथ की तरफ
उठा हुआ हाथ
देह की तरफ झुकी हुई आत्मा
मृत्यु की तरफ़
घूरती हुई आँखें
क्या है कविता
कोई हमला
हमले के बाद पैरों को खोजते
लहूलुहान जूते
नायक की चुप्पी
विदूषक की चीख़
बालों के गिरने पर
नाई की चिन्ता
एक पत्ता टूटने पर
राष्ट्र का शोक
आख़िर क्या है
क्या है कविता ?
मैंने जब भी सोचा
मुझे रामचन्द्र शुक्ल की मूछें याद आयीं
मूंछों में दबी बारीक-सी हँसी
हँसी के पीछे कविता का राज़
कविता के राज पर
हँसती हुई मूँछें !

 

सुखी आदमी

 

आज वह रोया
यह सोचते हुए कि रोना
कितना हास्यास्पद है
वह रोया

मौसम अच्छा था
धूप खिली हुई
सब ठीक-ठाक
सब दुरुस्त
बस खिड़की खोलते ही
सलाखों से दिख गया
ज़रा-सा आसमान
और वह रोया

फूटकर नहीं
जैसे जानवर रोता है माँद में
वह रोया।

 

- केदारनाथ सिंह

 

 
 
 
 
Post Comment
 
Name:
Email:
Content:
 
Subscription
Book Store
Hindi Teacher
Archives
Survey

dsfss

Which country are you from
Click   to see the result