Bharat Darshan
Bharat-Darshan :: World's First Hindi literary magazine on the net .
banner3
 
Editorial
यहाँ भारत-दर्शन संपादकीय से संबंधित सामग्री रहेगी व आप विभिन्न संपादकीय पढ़ पाएंगे।
Articles Under this Category
भविष्य की हिंदी व हिंदी का भविष्य  रोहित कुमार हैप्पी

आजकल भारत में 'भविष्य की हिंदी व हिंदी का भविष्य'को लेकर बहुत सी परिचर्चाएं, गोष्ठियों व कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

 

अपनी भाषा को लेकर जो गर्व, जो उत्साह होना चाहिए उसकी हम भारतीयों में बहुत कमी है। हम हिंदी के नाम पर भाषणबाजी तो खूब करते हैं पर उतना श्रम और कर्म नहीं करते। हिंदी की सरकारी दावत तो खूब उड़ाई जाती है पर शिरोधार्य तो अँग्रेज़ी ही है।

 

हमारा नेता, हमारा लेखक और बुद्धिजीवी-वर्ग हिंदी की दुहाई तो बहुत देता है परन्तु अपने कुल-दीपकों को अँग्रेज़ी स्कूलों और विदेशों में ही शिक्षा दिलवाता है। 'हाथी के दाँत, खाने के और दिखाने के और। '

 

हमें अँग्रेज़ी बोलने, पढ़ने-लिखने और अँग्रेज़ियत दिखाने में अपना बड़प्पन दिखाई देता है किंतु सच तो यह है कि यह हमारी मानसिक हीनता ही है।

 

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने स्वदेश-प्रेम, स्व भाषा और स्व-संस्कृति की गरिमा पर जोर देते हुए कहा है-

 

निज भाषा उन्नति अहै; सब उन्नति को मूल।

बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।

अँग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रविन।

पै निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन।।

 

अँग्रेज़ी पढ़िए, जितनी और अधिक भाषाएं सीख सकें सीख़ें किंतु अपनी भाषा को हीन करके या बिसराने की कीमत पर कदापि नहीं।

 

 


......
 
 
 
Subscription
Book Store
Hindi Teacher
Archives
Survey

dsfss

Which country are you from
Click   to see the result