राष्ट्र-गान (National Anthem) संवैधानिक तौर पर मान्य होता है और इसे संवैधानिक विशेषाधिकार प्राप्त होते हैं। रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित, 'जन-गण-मन' हमारे देश भारत का राष्ट्र-गान है। किसी भी देश में राष्ट्र-गान का गाया जाना अनिवार्य हो सकता है और उसके असम्मान या अवहेलना पर दंड का विधान भी हो सकता है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार यदि कोई व्यक्ति राष्ट्र गान के अवसर पर इसमें सम्मिलित न होकर, केवल आदरपूर्वक मौन खड़ा रहता है तो उसे अवहेलना नहीं कहा जा सकता। भारत में धर्म इत्यादि के आधार पर लोगों को ऐसी छूट दी गई है।
जन-गण-मन अधिनायक जय हे भारत-भाग्य-विधाता पंजाब-सिन्ध-गुजरात-मराठा द्राविड़-उत्कल-बंग विन्ध्य-हिमाचल, यमुना-गंगा उच्छल जलधि तरंग तव शुभ नामे जागे तव शुभ आशिष मांगे गाहे तव जय गाथा जन-गण-मंगलदायक जय हे भारत-भाग्य-विधाता जय हे, जय हे, जय हे जय-जय-जय, जय हे
पतन-अभ्युदय-वन्धुर-पंथा युग-युग धावित यात्री हे चिर-सारथी तव रथचक्रे मुखरित पथ दिन-रात्रि दारुण विप्लव-माँझे तव शंखध्वनि बाजे संकट-दुख-श्राता जन-गण-पथ-परिचायक जय हे भारत-भाग्य-विधाता जय हे, जय हे, जय हे जय-जय-जय, जय हे
घोर-तिमिर-घन-निविड़-निशीथ पीड़ित मूर्च्छित-देशे जागृत दिल तव अविचल मंगल नत-नत-नयन अनिमेष दुस्वप्ने आतंके रक्षा करिजे अंके स्नेहमयी तुमि माता जन-गण-मन-दुखत्रायक जय हे भारत-भाग्य-विधाता जय हे, जय हे, जय हे जय-जय-जय, जय हे
रात्रि प्रभातिल उदिल रविच्छवि पूरब-उदय-गिरि-भाले साहे विहंगम, पूर्ण समीरण नव-जीवन-रस ढाले तव करुणारुण-रागे निद्रित भारत जागे तव चरणे नत माथा जय-जय-जय हे, जय राजेश्वर भारत-भाग्य-विधाता जय हे, जय हे, जय हे जय-जय-जय, जय हे
|